रातों में आज भी बचपन ढूँढते हैं हम" — अंजान ✍️
अब हम अक्सर रातों को उठ जाया करते हैं
नींद से जाने क्यों ये बदन चुराया करते हैं
याद आ जाते है बचपन के वो लम्हे
जिन की गोद मे सर रख सो जाया करते हैं
जब सो जाते हैं घरवाले हम उठ जाया करते हैं
आधी रात के बाद हँसते हँसते रो जाया करते हैं
जैसे तैसे ये दिन तो कट जाया करते हैं
रात मे चैन सुख दोनों गंवाया करते हैं
भौर होते ही पलकें भारी हो जाती है और
नींद के आगोश मे खुद को पाया करते हैं
अब नही रही जगाने वाली आवाज
गले लगाने वाले हाथ अब हर सवेरे हम
खुद को खुद उठाया करते हैं
रात को फिर हम उन दो जोड़ी आँखों
के साए मे खुद को पाया करते हैं........
— अंजान✍️
