मन का द्वंद्व | अंजान
कहने को हज़ारों लफ़्ज़ हैं,
सब कम पड़ जाते हैं,
ये कैसा राज़-ए-दिल है,
जिस पर कलम नहीं चलती।
राह भी वही, फ़ासला भी वही,
दिल बीच भँवर में अटका है,
कदम रुकते भी नहीं, बढ़ते भी नहीं,
ज़ेहन कहीं बीच में लटका है।
शायद ये दर्द ही रब का सबसे गहरा पैग़ाम है,
— अंजान✍️
Tags:#अनकहे दर्द की कविता
