
दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। 1 नवंबर को राजधानी का औसत AQI 261 दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे खराब स्तर है। जहांगीरपुरी में AQI 378 पहुंच गया। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बाहरी वाहनों की जांच, निर्माण गतिविधियों पर रोक और कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति जैसे कदम लागू किए हैं।

ISRO ने GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च किया। स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक और नए L1 सिग्नल से भारत के NavIC नेविगेशन सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रन की तूफानी पारी खेली। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 259 रन बनाए और भारत को 87 रन से हराकर सीरीज का स्कोर 3-1 किया।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी। 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर और चार महीने में जांच पूरी करने का निर्देश।

10 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिनभर घमासान मचा रहा। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई बड़े नेताओं सहित 2,000 से अधिक लोगों के हिरासत में लिए जाने की खबर आई । दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे । कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था और 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट को बंद रखा गया । करीब 20000 जवान सड़कों पर तैनात किए गए और जंतर-मंतर समेत कई इलाकों में बैरिकेडिंग की गई । हिरासत में लिए जाने वालों में CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के अलावा ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे । इनके अलावा भी कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया ।









