
दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। 1 नवंबर को राजधानी का औसत AQI 261 दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे खराब स्तर है। जहांगीरपुरी में AQI 378 पहुंच गया। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बाहरी वाहनों की जांच, निर्माण गतिविधियों पर रोक और कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति जैसे कदम लागू किए हैं।













