शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीत पर दी बधाई

भोपाल,

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए रविवार को एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती।

चौहान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमारी बेटियां चैंपियन हैं, बेटियों ने दिल भी जीता है और दुनिया भी। यह जीत इस बात की गवाह है कि भारत की बेटियों की उड़ान आसमान से भी ऊंची है।” उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत अब महिला क्रिकेट में भी विश्व विजेता बन गया है! देशवासियों को और हमारी बेटियों को हार्दिक बधाई।”

यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बेटियों ने लहराया भारत का परचम। आईसीसी महिला विश्वकप 2025 भारत के नाम कर मां भारती को गौरवान्वित करने वाली महिला खिलाड़ियों को बधाई और हार्दिक अभिनंदन।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘यह विजय नए भारत की नारी शक्ति की नई उड़ान है।’’

 

Tags:#Chief Minister of Madhya Pradesh#Shivraj Singh Chouhan#women's cricket team#World Cup win.