रविवार, 01 नवंबर 2026

पंजाब में सनसनीखेज हमला: मेडिकल स्टोर मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

तरनतारन 
तरनतारन में एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, हलका खेमकरण के अंतर्गत भिखीविंड में बलेर रोड पर स्थित बाबा दीप सिंह जी मेडिकल स्टोर के मालिक वरिंदर सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी माड़ी मेघा के साथ गोलीबारी की घटना घटी।

जानकारी के अनुसार, वरिंदर सिंह अपनी दुकान पर लौट रहा था, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसकी जांघों में गोली मार दी। इस दौरान वरिंदर सिंह घायल हो गया और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, गोलीबारी करने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में भिखीविंड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Tags:#Major incident in Moga