रविवार, 29 नवंबर 2026

Delhi AQI Today: दिल्ली का AQI 329, चांदनी चौक में 428

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार, 29 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, चांदनी चौक में AQI 428 रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

चांदनी चौक में सबसे ज्यादा प्रदूषण

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। चांदनी चौक में सबसे ज्यादा AQI 428 रहा। वहीं, सिरीफोर्ट में 405 और AIIMS में 404 AQI दर्ज किया गया। इन दोनों इलाकों में भी हवा गंभीर श्रेणी में रही।

नोएडा-गाजियाबाद में कितना रहा AQI?

दिल्ली-NCR के दूसरे शहरों में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। 29 नवंबर की सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा में AQI 248, गाजियाबाद में 245 और गुरुग्राम में 294 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में AQI 210 और ग्रेटर नोएडा में 238 रिकॉर्ड किया गया।

AQI की किस श्रेणी में आती है हवा?

CPCB के निर्धारित मानकों के मुताबिक, 0 से 50 तक AQI अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में रविवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 329 होने के कारण हवा बहुत खराब श्रेणी में रही, जबकि चांदनी चौक में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।
Tags:#Air pollution#CPCB#Delhi AQI Today#Delhi Pollution#Ghaziabad AQI#Gurugram AQI#Noida AQI

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments