गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 215 रनों का विशाल लक्ष्य

नई चंडीगढ़

राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल एक रन और ध्रुव जुरेल 6 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिराज ने यशस्वी को तो वहीं जुरेल को रबाडा ने आउट किया। रविंद्र जडेजा 8वें ओवर के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए थे। कप्तान रियान पराग 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। दसुन शनाका तीन रन ही बना पाए। जोफ्रा आर्चर ने 4 गेंद में 7 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। उन्होंने 47 गेंद में 96 रन बनाए। आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए दो बार सिक्का उछाला गया, क्योंकि पहली बार रियान पराग की कॉल कोई सुन नहीं पाया था। गुजरात ने टीम में एक बदलाव करके आर साइ किशोर को जगह दी है । रॉयल्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

गुजरात-राजस्थान प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

Tags:#Rajasthan Royals

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments