
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के नेता कभी सुधर नहीं सकते। इस दौरान उन्होंने पिछली सपा सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया और 495 करोड़ रुपये की गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण किया।













